Hair Fall Reasons In Female

महिलाओं में बाल झड़ने के कारण (Hair Fall Reasons In Female): पुरुषो के मुकाबले महिलाएं अपने शरीर, सुंदरता और बालो का खास ख्याल रखती है| पुरुष और महिला के शरीर काफी अलग होने की वजह से बाल झड़ने के कारण भी कुछ अलग होते है| अगर आप महिलाओ में बाल झड़ने के कारण जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही पेज पर पहुँच गए है आज हम अपने इस पेज में महिलाओ में बाल झड़ने के कारण के बारे में जानकारी दे रहे है| हालाँकि बाल टूटना आम बात है लेकिन बाल जब अधिक मात्रा में टूटने लगते है तो यह चिंता का विषय होता है, बाल झड़ने का इलाज करने से पहले आपको बाल झड़ने के करने के बारे में भी पता होना बेहद जरुरी होता है| चलिए अब हम आपको महिलाओ में बाल झड़ने करने के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है –

महिलाओं में बाल झड़ने के कारण, Hair Fall Reasons In Female

महिलाओं में बाल झड़ने के कारण काफी सारे होते है, चलिए अब हम आपको महिलाओं में बाल झड़ने के कारण के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है –

1-आयरन की कमी होने पर

काफी सारी महिलाओ के शरीर में आयरन की कमी होती है, शरीर में आयरन की कमी की वजह से ब्लड की मात्रा भी कम होनेलगती है| शरीर में खून की कमी होने को एनीमिया की परेशानी के नाम से जाना जाता है, एनीमिया की परेशानी पुरुषो के मुकाबले महिलाओ में ज्यादा होती है| एनीमिया महिलाओ में बाल झड़ने का कारण हो सकता है, किसी भी महिला के शरीर में आयरन का स्तर कम होने पर बालो की जड़ें कमजोर हो जाती है और बाल झड़ने (Hair Fall Reasons In Female ) लगते है|

2-वजन घटाना (Weight Loss)

मोटापे और बड़े हुए वजन से परेशान महिला अपना वजन कम करने के लिए अलग अलग तरीके अपनाती है, ऐसे में महिला अपना वजन कम करने के लिए बहुत कम कैलोरी का सेवन करना शुरू कर देती है| डाइटिंग के चक्कर में अधिकतर महिला पोषक तत्वों की कमी वाला भोजन का सेवन करती है जिसका असर उनके बालो पर पड़ता है, दरसल शरीर में मौजूद पोषक तत्वों में कमी आने की वजह से बालो की जड़ें कमजोर होने के साथ साथ बाल भी पतले होने लगते है फिर बाल झड़ने लगते है| इसीलिए महिलाओं में बाल झड़ने के कारण में वजन घटने को भी शामिल किया गया है|

3-बहुत ज्यादा बालो को स्टाइलिश रखना

शायद ही कोई महिला हो जो सुंदर ना दिखना चाहती हो, बाल हमारे चेहरे की ख़ूबसूरती को बढ़ाने में अहम रोल निभाते है| महिलाए पुरुषो के मुकाबले अपनी सुंदरता पर ज्यादा ध्यान देती है, अगर आप भी दिन में कई बार स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग या पर्मिंग इत्यादि करती है तो यह भी आपके बाल झड़ने की वजह हो सकती है| क्योंकि बालो को स्टाइलिश बनाने के लिए आप हेयर स्प्रे, हीट या कलर इत्यादि का उपयोग करती है जिसका नकारात्मक असर आपके बालों की सेहत पर पड़ता है|

4-मासिक धर्म की वजह से

मासिक धर्म का सामना प्रत्येक महिला को हर महीने करना पड़ता है, मासिक धर्म का आना महिलाओ के लिए अच्छा भी होता है| लेकिन कई बार मासिक धर्म या पीरियड्स के दौरान भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है, दरसल मासिक धर्म की वजह से महिलाओ के शरीर में मौजूद हार्मोन्स के स्तर पर पभाव पढ़ता है, हार्मोन्स पर प्रभाव पड़ने की वजह से बाल झड़ने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है|

5- थायरॉयड की वजह से

आज के समय में थायरॉयड की समस्या बहुत ही आम हो गई है, थायरॉयड की परेशानी पुरुषो के मुकाबले महिलाओ में ज्यादा होती है| शरीर में मौजूद थायरॉयड ग्रंथि के असंतुलित होने पर इंसान को कई सारी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है जिनमे से बाल झड़ना भी एक है| अति सक्रिय थायरॉयड की परेशानी या कम सक्रिय थायरॉयड की परेशानी दोनों ही स्थितियों में बाल झड़ने की परेशानी देखने को मिल सकती है| अगर आप थायरॉयड की परेशानी से पीड़ित है और आपके बाल झड़ रहे है तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।

6- गर्भवती होने पर

किसी भी महिला के लिए प्रेग्नेंसी का समय बहुत ही अलग और महत्वपूर्ण होता है, लेकिन कई आप जानते है की जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसके शरीर के हार्मोन्स में भी बदलाव होते है| शरीर में होने वाले इन बदलाव का असर बालो पर भी पड़ता है, काफी सारी महिलाओ के बाल गर्भावस्‍था के दौरान झड़ते है और शिशु के जन्म के बाद अपने आप बाल झड़ना बंद भी हो जाते है|

7-तनाव की वजह

पुरुषो के मुकाबले महिलाओ का जीवन काफी अलग होता है और ऐसा माना जाता है की पुरुषो के मुकाबले महिलाओ को तनाव ज्यादा रहता है| तनाव का असर महिला के शरीर और बालो पर देखा जा सकता है, कई बार मानसिक तनाव की वजह से भी बाल झड़ने लगते है|

8-बर्थ कंट्रोल पिल्‍्स का सेवन करने की वजह से

आज के काफी सारी महिलाएं ऐसी होती है जो शादी के बाद बेबी नहीं चाहती है वो बर्थ कंट्रोल पिल्‍्स का सेवन करना शुरू कर देती है, रोजाना बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने से कई बार इस प्रकार की दवा का नकारात्मक प्रभाव महिला के शरीर पर भी पड़ता है| महिलाओ में बाल झड़ने के कारण में बर्थ कंट्रोल पिल्स भी शामिल है|

9-रबर बेंड का इस्तेमाल करने से

बहुत सी लड़कियां या महिलाएं रबर बैंड से अपने बालो को बहुत ज्यादा कसकर बांधती है या थोड़ी थोड़ी देर में बालो को खिंच कर रबर बैंड को टाइट करती रहती है| ऐसा करने से बालो की जड़ो पर जोर पड़ता है नियमित रूप से ऐसा करने से बालो की जड़ें कमजोर होने लगती है और बाल झड़ने लगते है|

10 – दवा का सेवन करने से

अक्सर बिमारी को दूर करने के लिए महिला को दवा का सेवन करना पड़ता है लेकिन कई बार किसी दवा का सेवन करने से बाल झड़ने लगते है| अगर किसी दवा का सेवन करने से आपके बाल झड़ रहे है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह से दवाई बदल लें|

निष्कर्ष

हम आशा करते है की आपको हमारा लेख महिलाओं में बाल झड़ने के कारण (Hair Fall Reasons In Female) पसंद आया होगा इस लेख में हमने आपको महिलाओं में बाल झड़ने के कारण (Hair Fall Reasons In Female) से अवगत कराया है, अगर आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं है और आप इस बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो गूगल या बिंग पर महिलाओं में बाल झड़ने के कारण (Hair Fall Reasons In Female) लिखकर सर्च कर सकते है|

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *